शंकरा शिव शंकरा ध्यान धरा भजन

शंकरा शिव शंकरा ध्यान धरा भजन

शंकरा शंकरा,
शंकरा शिव शंकरा,
शीश तेरे चरणों में रखकर,
ध्यान तेरा धारा,
शंकरा शंकरा,
शंकरा शिव शंकरा,
ध्यान धरा ध्यान धरा,
शंकरा शिव शंकरा।

मेरे शंभू शिव शंकर तू,
सीधा भोला भाला है,
जब भी गिरा मैं मेरे शंकर,
तूने ही मुझको संभाला है।

तेरा हुआ मैं मेरा हुआ तू,
तू है नाथ मेरा,
शंकरा शंकरा शंकरा,
शिव शंकरा,
ध्यान धरा ध्यान धरा,
शंकरा शिव शंकरा।

गंगा जटा में धारण कर ले,
कैलाशों के वासी तू,
आदि न अंत है तेरा ऐसा,
अटल अविनाशी तू।

तूने सारा विष पीकर,
जग का कल्याण किया,
शंकरा शंकरा,
शंकरा शिव शंकरा,
शंकरा शंकरा शंकरा,
शिव शंकरा,
ध्यान धरा ध्यान धरा,
शंकरा शिव शंकरा।


Shankara Shiv Shankara ~ Medi Tuner | Shiv Bhajan | शिव शंकरा

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
Bhajan Credit:-
Lyrics - Manjit Pandey
Singer - Manjit Pandey 
Music - Manjit Pandey
Mix/Master - Manjit Pandey
 
हम भगवान शिव की भक्ति में समर्पित है। हम शिव के चरणों में ध्यान लगाते हैं और उन्हें ही जीवन का सहारा मानते हैं। जब भी जीवन में कठिन समय आया भगवान शिव ने हमें संभाला और हमारा मार्गदर्शन किया। भगवान शिव अनादि, अविनाशी और समस्त जगत के कल्याणकर्ता है। यह भावपूर्ण स्तुति भगवान के प्रेम, विश्वास और आत्मसमर्पण की सुंदर अभिव्यक्ति है। जय शिव शंकरा।  

यह भी देखिए
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url