दास हूं मैं तेरा श्याम बाबा भजन

दास हूं मैं तेरा श्याम बाबा भजन

 
दास हूं मैं तेरा श्याम बाबा भजन

दास हूं मैं तेरा श्याम बाबा भजन
दास हूं मैं तेरा श्याम बाबा,
दास हूं मैं तेरा,
टूट के आया तेरे द्वार,
दास हूं मैं तेरा।

बहुत सहा है मैंने जीवन,
हर मोड़ पे हारा हूं,
अपने भी जब रूठ गए,
तब तुझको पुकारा हूं।

ना कोई समझे मन की,
ना कोई बनता मेरा,
बस तेरी ही आस लगी,
तू ही है अब सहारा।

दास हूं मैं तेरा श्याम बाबा,
दास हूं मैं तेरा,
टूट के आया तेरे द्वार,
दास हूं मैं तेरा।

गलतियां मुझसे भी हुई,
मानव हूं भगवान नहीं,
फिर भी तूने अपनाया,
मेरा ऐसा कोई सगा नहीं,
दुनिया ने जब ठुकराया,
तूने गले लगाया,
बिन बोले हर दर्द मेरा,
तूने ही तो पहचाना,
दास हूं मैं तेरा श्याम बाबा,
दास हूं मैं तेरा,
टूट के आया तेरे द्वार,
दास हूं मैं तेरा।

झूठे रिश्तों की भीड़ में,
मैं अकेला रह गया,
आंखों में आंसू,
होठों पे तेरा नाम ही रह गया।

हार के जब सब कुछ बाबा,
तेरे चरणों में आया,
हारे का सहारा बनकर,
तूने मुझे बचाया,
दास हूं मैं तेरा श्याम बाबा,
दास हूं मैं तेरा,
टूट के आया तेरे द्वार,
दास हूं मैं तेरा।

ना धन चाहिए ना दौलत,
ना ऊंचा कोई मान,
बस चरणों में जगह दे दे,
यही मेरी पहचान।

जीवन की हर सांस बाबा,
तेरे नाम लिखी हो,
मरते दम तक जुबां पे,
जय श्री श्याम बसी हो।

दास हूं मैं तेरा श्याम बाबा,
दास हूं मैं तेरा,
टूट के आया तेरे द्वार,
दास हूं मैं तेरा,
श्याम श्याम बाबा श्याम,
हारे का सहारा श्याम,
मेरा तो बस तू ही श्याम।

जब भी मन घबराता है,
तेरा नाम संभालता है,
श्याम कुंड की ठंडी छाया,
हर तूफान टालता है,
निशान उठाकर चलता हूं,
रास्ता तू दिखाता है,
अंधेरी इस दुनिया में,
तू ही दीप जलाता है।

दास हूं मैं तेरा श्याम बाबा,
दास हूं मैं तेरा,
टूट के आया तेरे द्वार,
दास हूं मैं तेरा।
जय श्री श्याम जय श्री श्याम।

 

टूट कर आया हूँ तेरे द्वार 🙏 दास हूँ मैं तेरा | New Khatu Shyam Bhajan 2026

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

जीवन की राहों में जब हर तरफ हार मिले और रिश्ते टूट जाये और अपने ही मुंह मोड़ लें तो मन एक अकेलेपन की चादर ओढ़ लेता है। तब श्याम बाबा के सहारे की याद आती है जो बिना कहे दर्द समझ जाते हैं। वो मुरलीधर स्वरूप वाले श्याम जो हर हारे हुए को गले लगाते हैं। उनकी कृपा से पता चलता है कि गलतियां होने पर भी भगवान का प्यार कभी कम नहीं होता है। खाटू धाम में लाखों भक्त उनके चरणों में शीश झुकाते हैं। बस इतना मान लो दुनिया की भीड़ में अकेला महसूस हो तो श्याम का नाम ठंडी छाया बनकर तूफान थाम लेता है। 

ना धन की चाह ना मन का लोभ बस उनके चरणों में जगह मिल जाए, यही सबसे बड़ी पहचान है। हर सांस पर उनका नाम बसा हो और जय श्री श्याम की धुन जुबां पर लहराए तो जीवन की हर अंधेरी रात उजालों में बदल जाती है। श्याम कुंड का शीतल जल हर घबराहट को शांत करता है। बाबा हमें रास्ता दिखाते हैं निशान उठाकर चलने का हौसला देते हैं। हमें याद दिलाते हैं कि सहारा बनना ही उनका स्वभाव है और हारे को उठाना उनकी लीला है। आखिर में बस यही कहूंगी दिल से पुकारो श्याम बाबा को वो सुनते जरूर हैं, और फिर सब कुछ वैसा हो जाता है जैसे सपनों का संसार होता है। जय श्री श्याम।
 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url