क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे भजन

क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे भजन

क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे भजन

क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे,
क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे,
टूटा टूटा सा दिल लेकर,
तेरे दर पर आया हूं,
अपने हर एक आंसू का,
बस तुझको ही गवाह बनाया हूं,
मैंने तो सब तुझ पर छोड़ा,
फिर भी क्यों मैं हारा हूं,
हर सांस में तेरा नाम लिया,
फिर भी क्यों बेसहारा हूं।

क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे,
क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे।

निशान उठाए सिर पर बाबा,
खाटू तक चल आया,
श्याम कुंड की पावन माटी,
माथे से लगाया,
दर-दर भटका जब दुनिया में,
सब ने मुंह मोड़ लिया,
सोचा तू तो हारे का सहारा,
तूने भी क्यों छोड़ दिया।

क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे,
क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे।

मैंने मांगा नहीं कुछ भी,
ना धन दौलत ना मान,
बस इतना हक मांगा,
तेरे दर का बन जाऊं नाम,
गलती मेरी जो भी हो बाबा,
मान ले सुधार दे,
पर चुप रहकर ऐसे बाबा,
मेरे दिल को ना मार दे।

क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे,
क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे।

सब कहते हैं तू दयालु,
सब कहते हैं करुणा खान,
फिर क्यों मेरी सुनवाई,
अब तक हुई नहीं बाबा श्याम,
हर मंदिर में शीश झुकाया,
हर व्रत मैंने पाला,
फिर क्यों मेरी झोली बाबा,
आज भी रही खाली।

क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे,
क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे।

हारे का सहारा श्याम,
हारे का सहारा श्याम,
अगर मैं तेरा हूं बाबा,
तो अब तो हाथ बढ़ा दे,
एक नजर करुणा की डाल,
मेरी बिगड़ी बना दे।

क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे,
क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे,

अब ना कोई शिकायत बाबा,
ना कोई सवाल रहा,
बस तेरे चरणों में रहना,
यही मेरा हाल रहा,
अगर परीक्षा है मेरी,
तो सह लूंगा श्याम,
पर यूं खामोश रहकर,
मत तोड़ मेरा विश्वास।

क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे,
क्या कमी थी मुझ में मेरे श्याम बता दे।

श्याम श्याम मेरे श्याम,
खाटू वाले श्याम,
क्या कमी थी मुझ में,
बाबा बोल दे मेरे श्याम।

जो भी हूं तेरा हूं बाबा,
यह मान ले सरकार,
बोल दे बस एक बार श्याम,
मैं तेरा हूं स्वीकार,
जय श्री श्याम जय श्री श्याम।

 

Kya Kami Thi Mujhme? (क्या कमी थी मुझमें?)| Khatu Shyam Bhajan 2026| Heart Touching Emotional Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 
 
श्याम बाबा के दर पर आते हुए हर दिल की पुकार एक जैसी होती है। जब जीवन की राहें कठिन हो जाती हैं तो मन बार बार पूछता है कि आखिर हमसे कहां चूक हुई। हारे हुए को सहारा देने वाले श्याम खाटू वाले बाबा वे तो सब जानते हैं कि हमारी हर सांस में उनका नाम बसा है। फिर भी जब झोली खाली रह जाती है तो आंसू बहते हैं और मन कहता है बाबा बस एक नजर करुणा की डाल दिजिए। यह विश्वास ही तो है जो हमें दर-दर भटकने के बाद भी उनके चरणों में ले ही आता है। मंदिरों में सिर झुकाना, व्रत रखना, धाम की माटी माथे पर लगाना ये सब तो हम करते हैं लेकिन बाबा की दया के बिना सब अधूरा ही लगता है।

जब दुनिया मुंह मोड़ लेती है तो श्याम का सहारा ही बाकी रह जाता है। वे दयालु हैं, करुणा के सागर हैं, हर हारे को थाम लेते हैं। हमारी उनसे विनती है कि हम उनके दर का नाम बन जाएं धन-दौलत नहीं, बस प्रेम का एक किनारा बन जायें। उनका नाम सुनकर ही मन को सुकून मिलता है। जय श्री श्याम की यह लहर हर दिल को जोड़ती है और अंत में बस यही लगता है कि बाबा के चरणों में रहना ही जीवन का सच्चा सुख है। हम अपना विश्वास और गहरा करें क्योंकि श्याम तो हारे का सहारा ही हैं। जय श्री श्याम जय श्री श्याम।
 
Title: Kya Kami Thi Mujhme (क्या कमी थी मुझमें?)
Singer: [Tinku Sharma]
Lyrics: [vaibhav gera]
Music: [Trilok Spiritual India]
Video Edit: [suresh yadav]
 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url